34.5c India
Sunday February 16, 2025
Aryavart Times

अरविंद केजरीवाल का दावा : 2029 में देश को भाजपा से मुक्ति केवल आम आदमी पार्टी दिलायेगी

अरविंद केजरीवाल का दावा : 2029 में देश को भाजपा से मुक्ति केवल आम आदमी पार्टी दिलायेगी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी 2024 का चुनाव जीत जाती है तो 2029 में इसे देश को भाजपा से मुक्ति केवल आम आदमी पार्टी ही दिलाएगी।

दिल्ली विधानसभा में अपने संबोधन में केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये ख़ुद को राम भक्त कहते हैं , इन्हें भगवान राम ने कहा था क्या ?दिल्ली के अस्पतालों में दवाइयां रोक 

दो ।

उन्होंने कहा कि हमने फ़रिश्ते स्कीम से 23,000 लोगों की जानें बचायी, इन्होंने फ़रिश्ते स्कीम रोक दी

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल से नफ़रत में ये लोगों को मारना चाहते हैं। BJP वालों को पाप लगेगा।

केजरीवाल ने कहा कि 2015 में मोदी जी के अश्वमेघ घोड़े को दिल्ली के 2 करोड़ लोगों ने रोका था । भाजपा से दिल्ली की हार पच नहीं रही है।

उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी 2024 का चुनाव जीत जाती है तो 2029 में इसे देश को भाजपा से मुक्ति केवल आम आदमी पार्टी ही दिलाएगी।

केजरीवाल ने दावा किया कि BJP ने हर जगह Raid मार ली, एक चवन्नी नहीं मिली। हमारी संपत्ति लोगों के दिलों में हैं, Bank Account में नहीं है।

उन्होंने कहा कि BJP के लिए सत्ता की लड़ाई है, हमारे लिए सेवा की लड़ाई है।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़