34.5c India
Wednesday February 18, 2026
Aryavart Times

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

भाजपा ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट में बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। #BJPNationalCouncil2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस चुनाव के दौरान विपक्ष तू-तू, मैं-मैं की राजनीति ज्यादा करेगा, अनावश्यक मुद्दों को ज्यादा उछालेगा, लेकिन हम विकास कार्यों और गरीब कल्याण के कार्यों को लेकर जनता के पास जाएंगे और इस चुनाव में जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

तावड़े ने बताया कि आने वाले समय में स्वयं सहायता समूह व एनजीओ संपर्क अभियान पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से बड़ी मात्रा में चलाया जाएगा। इन अभियानों के द्वारा समाज के बड़े तबके तक मोदी सरकार के विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाई जाएगी।

 







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़