34.5c India
Sunday February 16, 2025
Aryavart Times

कांग्रेस कार्य समिति की घोषणा, 39 सदस्यों को स्थान

कांग्रेस कार्य समिति की घोषणा, 39 सदस्यों को स्थान

मध्यप्रदेश, राजस्थान छत्तीसगढ़ सहित कुछ राज्यों में आने वाले महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में महत्वपूर्ण बदलाव किए। सीडब्ल्यूसी में सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित 39 नेताओं को स्थान दिया गया है। इसमें 32 स्थायी सदस्य और 13 विशेष आमंत्रत सदस्य बनाए गए हैं। 

कांग्रेस की इस सबसे महत्वपूर्ण कमेटी में राजस्थान के 6 नेताओं को स्थान मिला है। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह, पंजाब के प्रभारी और कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी, केबिनेट मंत्री महेन्द्र जीत सिंह मालवीय, अभिषेक मनु सिंघवी, पवन खेड़ा और मोहन प्रकाश शामिल हैं।

इसमें पायलट के अलावा, अधीर रंजन चौधरी, शशि थरूर, जयराम रमेश, नसीर हुसैन, अलका लांबा, सुप्रिया श्रीनेत, प्रणीति शिंदे, पवन खेड़ा, गणेश गोदियाल और यशोमति ठाकुर को भी पैनल में जगह मिली है।

कमेटी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ किसी भी कांग्रेस शासित राज्य के मुख्यमंत्रियों को शामिल नहीं किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भी राज्य के मुख्यमंत्रियों को कांग्रेस वर्किंग कमेटी में स्थान नहीं दिया गया हो।

मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, ए. के. एंटनी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी. चिदंबरम, तारीक अनवर, लाल थनहावाला, मुकुल वासनिक, आनन्द शर्मा, अजय माकन, अशोकराय चवान, चरणजीत सिंह चिन्नी, प्रियंका गांधी वढेरा, कुमारी सेलजा, गईखांगम, एन रघुवीरा रेड्डी, शशि थरूर, तामराध्वज साहू, अभिषक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शिद, जयराम रमेश, भंवर जितेन्द्र सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सचिन पायलट, दीपरुक बाबरिया, जगदीश ठाकुर, जी.ए. मिर, अविनाश पांडे, दीपा दास मुंशी, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, गौरव गोगोई, सयैद नासिर हुसैन, कमलेश्वर पटेल और केसी वेणुगोपाल को सदस्य बनाया गया है।

सीडब्ल्यूसी के स्थायी आमंत्रित सदस्यों में वीरप्पा मोइली, हरीश रावत, पवन कुमार बंसल, मोहन प्रकाश, रमेश चेन्नीथाला, बी.के. हरिप्रसाद, प्रतिभा सिंह, मनीश तिवाड़ी, तारिक हमीद कर्रा, दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, गिरीश राय चौधंकर, टी. सुब्बरमी रेड्डी, के. राजू, चंद्रकांत हंडोर, मिनाक्षी नटराजन, फूलो देवी नेतम, दामोदर राजा नारसिम्हा, सुदीप रॉय बर्मन, डॉक्टर ए. चेलाकुमार, भक्तचरण दास, डॉ. अजय कुमार, हरीश चौधरी, राजीव शुक्ला, मनीकम टगौर, सुखविन्दर रंधावा, मनिकरॉय ठाकरे, रजनी पटेल, कन्हैया कुमार, गुरदीप सप्पल, सचिन राय, देनेन्द्र यादव, मनीष चात्रथ शामिल हैं।

वहीं, विशेष आमंत्रित सदस्यों में पल्लम राजू, पवन खेड़ा, गणेश गोडियाल, कोडिक्कुनिल सुरेश, यशोमती ठाकुर, सुप्रिया श्रिनाते, प्रीनिति सिंदे, अल्का लाम्बा और वामशी चंद, श्रीनिवास बीवी, नीरज कुंदन, नेत्ता डी. सोऊजा, लालजी देसाई रेड्डी शामिल हैं।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़