34.5c India
Sunday April 28, 2024
Aryavart Times

भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा के और करीब पहुंचा, रूस का मिशन फेल

भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा के और करीब पहुंचा, रूस का मिशन फेल

भारत का चंद्र मिशन चंद्रयान 3 का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर चंद्रमा के चक्कर लगा रहा है। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है । अब 23 अगस्त का इंतजार है, जब चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत इतिहास रचेगा और ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। 

अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है। 

चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह पर 23 अगस्त 2023 को शाम 6.04 बजे सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसरो ने यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि पहले इसरो ने बताया था कि लैंडर चांद पर शाम 5.45 बजे लैंड करेगा लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। 

लैंडर मॉड्यूल की डीबूस्टिंग के बाद अब उसकी स्पीड पहले से और कम हो गई है, ताकि चांद पर उसकी सफल लैंडिंग कराई जा सके । अब लैंडर मॉड्यूल धीमी स्पीड के साथ चंद्रमा के थोड़ा और करीब पहुंच गया है।

अमेरिका, रूस और चीन ने चांद की सतह पर सॉप्ट लैंडिंग कराने में सफलता हासिल की है लेकिन अभी तक चांद के दक्षिणी ध्रुव इलाके में किसी  देश के अंतरिक्ष यान ने लैंडिंग नहीं की है। भारत अगर इसमें सफल हो जाता है तो वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन जाएगा।

चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह पर 23 अगस्त 2023 को शाम 6.04 बजे सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसरो ने यह जानकारी दी है। बता दें कि पहले बताया गया था कि लैंडर चांद पर शाम 5.45 बजे लैंड करेगा लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। 

15 अगस्त और 17 अगस्त को चंद्रयान-3 ने अपने लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा का इस्तेमाल कर चंद्रमा की अद्भुत तस्वीरें लीं।

भारत का चंद्रयान मिशन, जहां चांद की सतह पर उतरने की तैयारी कर रहा है, वहीं रूस का लूना-25 मिशन भी चांद की सतह पर लैंडिंग की कतार में है। लूना-25 को 21 अगस्त को चांद की सतह पर लैंडिंग करनी थी। हालांकि ऐसी खबरें आ रही हैं कि रूसी मिशन में तकनीकी दिक्कत आ गई और वह क्रैश हो गया है।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़