कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान अनगिनत भारतीयों ने अपना बलिदान दिया था, उन सभी के क़ुर्बानियों को हम नमन करते हैं और जहां भी अन्याय होगा, कांग्रेस पार्टी न्याय स्थापित करेगी, लड़ेगी और आवाज़ उठाएगी।
देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खरगे ने कहा किराष्ट्रीय आंदोलन के दौरान, अनगिनत भारतीयों ने अपना बलिदान दिया था, उन सभी के क़ुर्बानियों को हम नमन करते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘महात्मा गाँधी, पंडित जवाहरलाल नेहरु, सरदार वल्लभ भाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मौलाना आज़ाद, राजेंद्र प्रसाद, सरोजिनी नायडू व बाबासाहेब अंबेडकर जैसे हमारे महान पूर्वजों ने, न सिर्फ़ राष्ट्रीय आंदोलन में अपना अमूल्य योगदान दिया बल्कि भारत की मज़बूत नींव रखने में सशक्त भूमिका निभाई।’’
खरगे ने कहा, ‘‘ हम बड़े आदर से, उनको आज श्रद्धांजलि अर्पित करते है।’’
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान हमारी देश की आत्मा है तथा जहां भी अन्याय होगा, कांग्रेस पार्टी न्याय स्थापित करेगी, लड़ेगी और आवाज़ उठाएगी।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘‘ कांग्रेस युवाओं के अधिकारों के लिये, किसानों की भलाई के लिए, महिलाओं के सम्मान के लिये, समाज के वंचितों के न्याय के लिये तथा
छोटे व्यापारियों की कमाई के लिये आवाज उठायेगी।’’
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्र ध्वज फहराया । इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी मौजूद थे।
वहीं, लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भारतीय जनता पार्टी ने आलोचना की जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र ध्वज फहराया।
इस पर खरगे ने कहा कि उनकी आंखों में कुछ परेशानी थी और पार्टी मुख्यालय पर भी झंडा फहराने का कार्यक्रम था।
ताइवान को लेकर क्या अमेरिका और चीन युद्ध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं ?
» User Voting Result. | Hide Result | |
1. Yes:- | 36 |
2. No:- | 651 |
3. Don't Know:- | 596033 |
Start the Discussion Now...