34.5c India
Saturday May 11, 2024
Aryavart Times

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार : 7 नये मंत्रियों ने शपथ ली

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार : 7 नये मंत्रियों ने शपथ ली

उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का बहुप्रतिक्षित विस्तार किया गया जिसमें कांग्रेस से छोड़कर भाजपा में शामिल हुये जितिन प्रसाद  (Jitin Prasada) ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। योगी मंत्रिमंडल विस्तार  (Yogi Cabinet Expansion) में 7 नये मंत्रियों ने शपथ ली जिसमें केवल जितिन प्रसाद को ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है तथा शेष मंत्रियों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, इसे देखते हुए योगी मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है, जिसके जरिये यूपी में जातीय सियासत को साधने की कोशिश बीजेपी कर रही है। इसमें चुनावी जोड़ घटाव एवं सोशल इंजीनियरिं का खास ध्यान रखा गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में नवनियुक्त मंत्रियों में :

1) जितिन प्रसाद (शहाजहांपुर) - 

2) संगीता बलवंत बिंद (ग़ाज़ीपुर) 

3) धर्मवीर प्रजापति (आगरा) - 

4) पलटूराम (बलरामपुर) 

5) छत्रपाल गंगवार (बरेली) 

6) दिनेश खटिक (मेरठ) 

7) संजय गोंड (सोनभद्र) शामिल हैं । 

योगी सरकार का ये तीसरा कैबिनेट विस्तार  है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों ने 325 सीटें जीती थीं। उसके बाद 19 मार्च 2017 को सरकार गठन हुआ और उस वक्त पहला शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। उसके बाद 21 अगस्त 2019 को दूसरा कैबिनेट विस्तार हुआ, जिसमें 23 मंत्रियों ने शपथ ली।

नए मंत्रियों को काम के लिए महज तीन महीने का वक्त मिलेगा। यह वक्त 26 सितंबर की शाम से जनवरी के दूसरे या तीसरे हफ्ते तक रहने की संभावना है। क्योंकि, इसके बाद यूपी में आचार संहिता लागू हो सकती है। फिर कोई विकास कार्य सरकार नहीं कर सकेगी। तब मंत्रियों के पास सिर्फ चुनाव प्रचार करना ही बचेगा। उन्हें अपनी सीट जीतने के साथ आसपास की सीटों और अपने जातियों से जुड़े गढ़ को बचाने की जिम्मेदारी मिलेगी।

 







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़