34.5c India
Thursday March 12, 2026
Aryavart Times

सोनिया गांधी का केंद्र सरकार पर कोरोना महामारी को लेकर जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने का आरोप

सोनिया गांधी का केंद्र सरकार पर कोरोना महामारी को लेकर जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में कोरोना महामारी की गंभीर स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा ।  उन्होंने केंद्र सरकार पर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय इच्छाशक्ति एवं संकल्प को प्रदर्शित करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए।

उन्होंने यह बात कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की डिजिटल बैठक में कही ।

सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि सभी को टीका लगना चाहिए और टीकाकरण के खर्च का वहन केंद्र सरकार को करना चाहिए।

सोनिया ने सीडब्ल्यूसी की पिछली बैठक का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘पिछले 17 अप्रैल को हम लोग मिले थे। इसके बाद चार हफ्तों के दौरान कोविड-19 के हालात और भी भयावह हो गए। सरकार की नाकामियां और भी सामने आ गईं। वैज्ञानिक सलाह को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने महामारी को लेकर लापरवाही बरती और ‘सुपर स्प्रेडर’ (संक्रमण का प्रसार करने वाले) कार्यक्रमों को जानबूझकर अनुमति दी गई जिसकी देश भारी कीमत चुका रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘देश में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। टीकाकरण की गति बहुत धीमी है और इसका विस्तार उस गति से नहीं किया जा रहा है जिसकी जरूरत है।’’

सोनिया गांधी के अनुसार, ‘‘मोदी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया है। उसने राज्यों को 18 से 45 साल तक के करोड़ों लोगों के टीकाकरण के खर्च का बोझ राज्यों पर डाल दिया है।’’ 







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़