34.5c India
Wednesday August 05, 2026
Aryavart Times

गोवा में पंचायत चुनाव में भाजपा जीती

गोवा में पंचायत चुनाव में भाजपा जीती

गोवा जिला गोवा में पंचायत चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है । भारतीय जनता पार्टी ने 49 में से 32 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है, जबकि विपक्षी पार्टी कांग्रेस को सिर्फ चार सीटों से संतोष करना पड़ा है ।

पंचायत चुनाव के घोषित नतीजों में भाजपा को 32, निर्दलीय को 7 और कांग्रेस को चार सीटें मिली हैं । महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी को तीन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी को और आम आदमी पार्टी को एक सीट पर जीत से संतोष करना पड़ा है ।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी को तटीय राज्य में पहली बार एक सीट पर कब्जा जमाने में सफलता मिली है ।

अरविंद केजरीवाल की पार्टी 2022 में होने वाले गोवा विधानसभा चुनावों में ताल ठोंकने की तैयारी में है ।

जिला पंचायत की 50 में से एक सीट पर बीजेपी का एक उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गया, जबकि एक सीट पर उम्मीदवार की मौत के चलते चुनाव टाल दिया गया है ।

भाजपा की शानदार जीत पर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि गोवा के जिला पंचायत चुनावों के परिणाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और राज्य सरकार की नीतियों पर किसानों, श्रमिकों, महिलाओं व युवाओं के भरोसे को दर्शाते हैं ।

 राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ''मैं गोवा की जनता का आभारी हूं कि उन्होंने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और मेरी अगुवाई वाली गोवा सरकार में भरोसा जताया है. आइए एक शानदार और आत्मनिर्भर गोवा को आकार दें और इसी विश्वास और भरोसे के साथ आगे ले जाएं.''

बाद में प्रमोद सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण मतदाताओं ने बीजेपी के नेतृत्व और राज्य सरकार में भरोसा जताया है ।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़