34.5c India
Thursday March 12, 2026
Aryavart Times

जब दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कहा : वाह महाराज जी वाह

जब दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कहा : वाह महाराज जी वाह

राज्यसभा में बृहस्पतिवार को उस वक्त दिलचस्प दृश्य देखने को मिला जब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अपने पुराने सहयोगी और भाजपा के मौजूदा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की तंज भरी तारीफ की। 

दरअसल, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उच्च सदप में सिंधिया ने अपनी बात रखी और उसके बाद दिग्विजय सिंह के बोलने की बारी आयी। इस दौरान सभापति एम वेंकैया नायडु ने कहा कि उन्होंने कुछ नहीं किया, उनका (दिग्विजय सिंह) नाम सूची के अनुसार स्वभावित रूप से आया है । 

वहीं, दिग्जिवय सिंह ने इस दौरान सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि वो उनकी तारीफ करना चाहेंगे क्योंकि जितने अच्छे ढंग से वह यूपीए के कार्यकाल में सरकार का पक्ष रखा करते थे, उतने ही बढ़िया तरीके से उन्होंने आज बीजेपी का पक्ष रखा है। वाह महाराज जी वाह ।

दिग्विजय सिंह की इस बात पर मुस्कुराते हुए सिंधिया ने हाथ जोड़ लिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह से कहा, 'सब आपका ही आशीर्वाद है।' इसके बाद राज्यसभा में ठहाके गूंजने लगे।

सिंह ने जवाब दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा- 'हमेशा रहेगा, आप जिस पार्टी में रहें, आगे भी जो हो, हमारा आशीर्वाद आपके साथ था, है और रहेगा।'

सिंधिया ने अपने संबोधन के दौरान इशारों में इमर्जेंसी का जिक्र कर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'एक व्यक्ति के अनुरोध पर पूरी जनता ने स्वेच्छा से लॉकडाउन का पालन किया, वहीं 1975 में एक वह लॉकडाउन भी था, जो लोगों पर थोपा गया था। उस दौरान पूरे देश को जेलखाना बना दिया गया था। यह बात जितना मैं यहां खड़ा होकर कहता था, उतना ही उतना ही वहां खड़ा होकर कहता था। सत्य आखिर सत्य ही होता है।'







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़