34.5c India
Wednesday August 05, 2026
Aryavart Times

दिल्ली कांग्रेस ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया

दिल्ली कांग्रेस ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया

कांग्रेस में एक बार फिर से अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा तेज हो गयी है और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने पर जोर दिया है । 

हाल ही मेंपार्टी के अंदर संगठनात्मक बदलाव की मांग को लेकर कुछ दिनों पहले वरिष्ठ नेताओं ने अपनी आवाज बुलंद की थी । 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस द्वारा पारित प्रस्ताव में में राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष बनाने की मांग की गयी है । 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा, राहुल गांधी जी ही एक मात्र हैं जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर सकते हैं । 

चौधरी ने कहा कि उनकी सारी भविष्यवाणियां किसानों के मुद्दे पर सही साबित हो रही हैं. उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाई है. इसलिए हमने उन्हें फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया ।

खबरों के अनुसार, कुछ समय पूर्व पार्टी की बैठक में राहुल गांधी ने भी कहा था कि वह पार्टी की ओर से दी जाने वाली किसी भी जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं, हालांकि उस दौरान उन्होंने एक बार फिर से दोहराया था कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना चाहिए । 







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़