34.5c India
Saturday May 09, 2026
Aryavart Times

बसवराज बोम्मई होंगे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री

बसवराज बोम्मई  होंगे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री

कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है । भाजपा विधायक दल की बैठक में बसवराज बोम्मई को विधायक दल का नेता चुना गया । बोम्मई बुधवार या गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं ।

बसवराज बोम्मई पूर्व मुख्यमंत्री एसआर बोम्मई के बेटे हैं । अपनी “बेदाग और गैर-विवादास्पद” छवि के लिये चर्चित बोम्मई को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के दिग्गज नेता येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है और लिंगायत समुदाय से आते हैं । बोम्मई येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार में गृह, कानून, संसदीय एवं विधायी कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

मुख्यमंत्री चुने जाने पर बसवराज ने कहा कि मौजूदा स्थिति में ये एक बड़ी जिम्मेदारी है । उन्होंने कहा, ‘‘ मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अनुरूप गरीबों के लिए काम करने की कोशिश करूंगा।’’

उन्होंने कहा कि मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी, हालांकि मुझे अपनी मेहनत पर भरोसा था और मुझे इसका परिणाम मिला । 







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़