34.5c India
Wednesday September 16, 2026
Aryavart Times

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया, 172 नामों को अंतिम रूप दिया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया, 172 नामों को अंतिम रूप दिया

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 172 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए। भाजपा नेताओं के मुताबिक पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को चुनाव मैदान में उतार सकती है।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर काफी मंथन हुआ । ऐसा इसलिये क्योंकि पिछड़े वर्ग के कुछ मंत्रियों एवं विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दिया है ।  स्वामी प्रसाद मौर्य सहित कुछ विधायकों के इस्तीफे के बाद भाजपा काफी सतर्क हो गई है। समझा जाता है कि अब कमान अब गृहमंत्री अमित शाह के हाथ में है और सहयोगियों को भी साधे रखने की कवायद चरम पर है।
भाजपा की रणनीति जल्द सपा को बड़ा झटका देने की है। मौर्य ने ऐसे वक्त पार्टी छोड़ी, जब दिल्ली में चुनाव के पहले तीन चरण के उम्मीदवारों के चयन पर अहम बैठक चल रही थी। 
समझा जाता है कि असंतुष्ट विधायकों- मंत्रियों के पार्टी छोड़ने की घटनाओं के बीच भाजपा ने टिकटों में ज्यादा फेरबदल नहीं करे। सूत्रों का कहना है कि जहां की रिपोर्ट अधिक खराब है, वहीं बदलाव होगा। पार्टी ने पश्चिम व ब्रज क्षेत्र की अधिकतर सीटों पर चेहरे तय कर लिए हैं।
माना जा रहा है कि अब मौजूदा विधायकों के टिकट पहले की तुलना में कम कटेंगे और कुछ विधायकों का सीट बदलकर उन्हें दूसरी सीट पर से चुनाव लड़ाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा।
पार्टी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को भी चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 172 सीटों पर विचार विमर्श हुआ।
उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा 2017 से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्यों ने पार्टी मुख्यालय में बैठक में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह डिजिटल माध्यम से बैठक से जुड़े । 







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़