संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से चार अप्रैल 2025 तक दो चरणों में होगा।
भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने भारत सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र 2025 के लिए संसद के दोनों सदनों को 31 जनवरी, 2025 से 4 अप्रैल 2025 तक आहूत करने की मंजूरी दे दी है (संसदीय कार्य की अत्यावश्यकताओं के अधीन)
लोकसभा एवं राज्य सभा का आगामी सत्र 31 जनवरी, 2025 को आरंभ होगा। राष्ट्रपति का अभिभाषण मध्याह्न पूर्व 11 बजे लोक सभा कक्ष में होगा। 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। सत्र 4 अप्रैल 2025 तक चलेगा। इसमें कुल 27 बैठकें (31 जनवरी से 13 फरवरी और 10 मार्च से 4 अप्रैल 2025) होंगी।
दोनों सदन विभिन्न मंत्रालयों/विभागों की अनुदान मांगों पर जांच करने और रिपोर्ट करने के लिए 10 मार्च, 2025 को फिर से मिलने के लिए 13 फरवरी, 2025 को अवकाश के लिए स्थगित हो सकते हैं।
वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, दो सौ सड़सठवें सत्र के दौरान कार्य निष्पादन के लिए राज्य सभा की बैठकें अनंतिम रूप से निम्नलिखित तिथियों हेतु निर्धारित की गई हैं:- जनवरी – 31 तथा फरवरी - 1, 3, 4, 6, 7, 10, 11 और 13 तथा मार्च - 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21, 24, 25, 26, 27 और 2 तथा अप्रैल - 1, 2, 3 और 4
Start the Discussion Now...