34.5c India
Saturday May 11, 2024
Aryavart Times

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कर्नाटक के मांड्या में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हिस्सा लिया और राहुल गांधी तथा अन्य के साथ पदयात्रा में शामिल हुईं ।

सोनिया ने मांड्या जिले के डाक बंगला इलाके से पदयात्रा आरंभ की। वह पहली बार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं।

कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘कारवां ये बढ़ रहा है,हौसला अब मिल रहा है।’’

पार्टी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और आज उनकी मौजूदगी ने भारत जोड़ो यात्रा को नई ताकत दे दी।

सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में ऐसे समय में शामिल हुई हैं जब कुछ ही महीने बाद कर्नाटक विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। 

उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के परिवार के प्रभाव वाला माना जाता है।

 राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी।

इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा के तहत कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। 

पार्टी ने राहुल समेत उन 119 नेताओं को ‘भारत यात्री’ नाम दिया है, जो पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़