34.5c India
Saturday May 11, 2024
Aryavart Times

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने, सोशल मीडिया डीपी बदलने को कहा

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने, सोशल मीडिया डीपी बदलने को कहा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी को तिरंगे में बदल दिया। उन्होंने सभी से #हर घर तिरंगा की भावना के साथ ऐसा करने को कहा।

राष्‍ट्र 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान मना रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया "#हर घर तिरंगा अभियान की भावना में, आइए हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी को बदलें और इस अनूठे प्रयास का समर्थन करें जो हमारे प्रिय देश और हमारे बीच के संबंध को और अधिक गहरा करेगा।’’

संस्कृति मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वाधान में 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजन के पीछे विचार नागरिकों के भीतर देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और सहयोगात्मक भागीदारी तथा बढ़ी हुई जन भागीदारी के सार के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है।

यह जानकारी आज नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय में सचिव गोविंद मोहन ने साझा की गई। उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय द्वारा आरंभ किया गया हर घर तिरंगा अभियान बढ़ती जन भागीदारी के साथ एक जन आंदोलन में रूपांतरित हो गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष देश के विभिन्न भागों में तिरंगा की रैलियां पूरे जोरशोर पर हैं और उनमें असीम जन भागीदारी देखी जा रही है।

मोहन ने और अधिक विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि डाक विभाग ने इस वर्ष 2.5 करोड़ ध्वजों के लिए मांग की है और 55 लाख घ्वज डाक घरों के माध्यम से पहले ही भेजे जा चुके हैं। उन्होंने जानकारी दी कि वस्त्र मंत्रालय राज्यों को पहले ही 1.3 करोड़ ध्वज भेज चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यों में स्वयं सहायता समूहों द्वारा करोड़ ध्वजों का निर्माण किया जा रहा है जो ध्वज विनिर्माण में आत्म निर्भरता के रुझान का संकेत देता है।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़