34.5c India
Saturday May 11, 2024
Aryavart Times

पद्म पुरस्कारों की घोषणा : पूर्व सीडीएस बिपिन रावत, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को पद्म विभूषण

पद्म पुरस्कारों की घोषणा : पूर्व सीडीएस बिपिन रावत, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को पद्म विभूषण

सरकार ने पद्म पुरस्कारों के नामों का घोषणा की है जिसमें पूर्व सीडीएस बिपिन रावत और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार मिलेगा। पद्म पुरस्कारों में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गई ।
पद्म विभूषण में कला की श्रेणी में प्रभा आत्रे का भी नाम है। जबकि राधे श्याम खेमका को शिक्षा के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। 
पद्म भूषण से सम्मानित 17 नामों में शामिल हैं। भारत बायोटेक के संस्थापक कृष्णा एला और सुचित्रा एला के साथ-साथ सीरम इंस्टीट्यूट के एमडी साइरस पूनावाला को पद्म भूषण सम्मान देने का फैसला लिया है।गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला और टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में वयोवृद्ध नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भाटाचार्य का नाम भी शामिल है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने सम्मान स्वीकार करने से मना किया है। 
पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में ट्रैक और फील्ड में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाकर गौरवांवित करने वाले नीरज चोपड़ा को सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित करने का फैसला लिया है।
पद्म भूषण सूची में अन्य लोगों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध पंजाबी लोक गायक गुरमीत बावा शामिल हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, तीन बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता विक्टर बनर्जी, विश्व स्तर पर प्रसिद्ध शेफ और खाद्य पत्रकार मधुर जाफरी, दो बार पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया, भारतीय मूल के मैक्सिकन वैज्ञानिक संजय राजाराम (मरणोपरांत सम्मानित) और लेखक और समाज सुधारक स्वामी सच्चिदानंद भी पद्म भूषण पाने वालों की श्रेणी में हैं। इसमें पूर्व केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि का नाम भी शामिल है। 
107 पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं में लोकप्रिय बॉलीवुड गायक सोनू निगम भी हैं। विश्व के नंबर एक पैरा-भाला फेंक खिलाड़ी और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल, दुनिया के नंबर एक पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत आदि को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किये जायेगा ।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़