34.5c India
Saturday May 11, 2024
Aryavart Times

देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू

देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू

देश के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव जीतकर द्रौपदी मुर्मू ने इतिहास रच दिया है और अब वे 25 जुलाई सोमवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। वे देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनीं हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी रहे यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराकर ये जीत हासिल की है।
अब इस जीत के बाद सोमवार 25 जुलाई 2022 को द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी । उनके राष्ट्रपति चुनाव में मिली जीत से एनडीए में खुशी की लहर देखी जा रही है, तो वहीं देश के सभी राज्यों के नेताओं ने उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी है और खुशी जाहिर की है.
अब 25 जुलाई को पद और गोपनीयता का शपथ लेने के बाद मुर्मू संविधा के सर्वोच्च पद को सुशोभित करेंगी।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि समारोह सोमवार को सुबह करीब सवा 10 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा, जहां प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। गृह मंत्रालय ने कहा कि इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद राष्ट्रपति का संबोधन होगा।
समारोह से पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे।
संसद के केन्द्रीय कक्ष में समारोह के समापन पर राष्ट्रपति, ‘राष्ट्रपति भवन’ के लिए रवाना होंगी, जहां उन्हें एक ‘इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़