34.5c India
Saturday May 11, 2024
Aryavart Times

एक्जिट पोल : गुजरात में भाजपा को बड़ी जीत और हिमाचल में बढ़त का अनुमान

एक्जिट पोल : गुजरात में भाजपा को बड़ी जीत और हिमाचल में बढ़त का अनुमान

देश प्रदेश के लोगों को गुजरात के साथ ही हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों का इंतजार है। आठ दिसंबर को यह तय हो जाएगा कि इस बार इन दोनों राज्यों में सत्ता पर भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी में से कौन कब्जा जमाती है। हालांकि, परिणाम से पहले एग्जिट पोल में गुजरात में 27 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा रिकॉर्ड 7वीं बार सरकार बनाती दिख रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबले में भाजपा को बढ़त दिख रही है। आप दावों के मुताबिक कमाल करती नहीं दिखी।
टीवी9-भारत वर्ष के एग्जिट पोल के अनुसार, गुजरात में भाजपा को 125 से 130 तक सीट मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस को 40 से 50 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इन दोनों पार्टियों को टक्कर दे रही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 3 से 5 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है. इसके लिए अलावा, अन्य राजनीतिक दलों को 3 से 7 सीट हासिल हो सकती है।
एबीपी-सी वोटर के एक्जिट पोल में गुजरात की 182 सीटें में से बीजेपी को 128-140 सीटें, कांग्रेस को 31-43 सीटें, आप को 3-11 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान है।
इंडिया टुडे ग्रुप्स-एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, गुजरात में भाजपा को सबसे अधिक कुल 182 विधानसभा सीटों में से करीब 129 से 151 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके अलावा, कांग्रेस को 16 से 30, आम आदमी पार्टी को 9 से 21 और अन्य राजनीतिक दलों को 2 से 6 सीट मिलने की उम्मीद है।
वहीं, विभिन्न एक्जिट पोल में दिल्ली के एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को मजबूत बढ़त का अनुमान व्यक्त किया गया है। एमसीडी पर अभी भाजपा का कब्जा है हालांकि ए्क्जिट पोल में वह पिछड़ती दिख रही है।
आम आदमी पार्टी को एमसीडी में 130-145 के बीच सीट मिलने की संभावना व्यक्त की गई है जबकि भाजपा को 80-90 सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। कांग्रेस को करीब 10 सीटें मिलती दिख रही है।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़