34.5c India
Saturday May 11, 2024
Aryavart Times

भाजपा अध्यक्ष के रूप में जे पी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा

भाजपा अध्यक्ष के रूप में जे पी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जे पी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाने का निर्णय किया है। इसे निर्णय से स्पष्ट है कि वर्ष 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव भाजपा नड्डा की अध्यक्षता में लड़ेगी।
केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने संवाददाताओं को बताया कि जे पी नड्डा @JPNadda जी के नाम पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वानुमत प्रस्ताव किया और सभी भाजपा के सदस्यों ने सर्वसम्मति से जेपी नड्डा जी को जून 2024 तक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार किया है।
उन्होंने कहा कि देश के सभी राजनीतिक दलों में सबसे ज्यादा लोकतांत्रिक तरीके से चलने वाला दल भाजपा है। 
शाह ने कहा कि जनसंघ की स्थापना से लेकर आज तक भाजपा में बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव हमेशा समय पर पार्टी संविधान के अनुकूल होते रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नड्डा के नेतृत्व में भाजपा ने सेवा ही सेवा ही संगठन के मंत्र के आधार पर बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर काम किया। महामारी के समय भी पार्टी ने नड्डाजी के नेतृत्व में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया।
वहीं,भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आकांक्षी जिलों के विकास में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भूमिका हो। इसके अतिरिक्त हमारे सभी राज्य एक दूसरे के साथ समन्वय बढ़ाते हुए भावनात्मक रूप से जुड़ें।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से हमने बेटी बचाओ अभियान को सफल बनाया उसी प्रकार से धरती बचाओ अभियान भी चलाना होगा। फर्टिलाइजर की अधिकता के कारण जलवायु परिवर्तन और धरती माता पर पड़ने वाले परिणामों को कम करने की आवश्यकता है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि किस प्रकार से हम कुशासन से सुशासन की ओर आए हैं ये संदेश हमें युवाओं तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा, ‘‘ हमें संवेदनशीलता के साथ समाज के सभी अंगों से जुड़ना है। वोट की चिंता किए बिना देश और समाज को बदलने का कार्य भाजपा को करना है।’’
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जे पी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी @narendramodiने उनका अभिनंदन किया।
भाजपा ने ट्वीट किया कि भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज नई दिल्ली में संपन्न हुई। शक्त और सर्वसमावेशी नए भारत के निर्माण में भाजपा पूर्णतः संकल्पित है।
 







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़