34.5c India
Friday May 10, 2024
Aryavart Times

फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा

फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा

फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को “साहस और लक्ष्य के प्रति समर्पण, व्यक्तिगत स्मृतियों, व्यवस्था और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने” वाली उनकी लेखनी के लिये साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की गई। स्वीडिश अकादमी ने यह जानकारी दी।

82 वर्षीया एरनॉक्स ने आत्मकथात्मक उपन्यास लिखने से शुरूआत की थी, लेकिन जल्द ही कथा साहित्य को छोड़कर उन्होंने संस्मरणों की राह चुनी।

उनकी 20 से अधिक पुस्तकेों में से अधिकांश बहुत छोटी है और जो उनके जीवन और उनके आसपास के लोगों के जीवन की घटनाओं पर आधारित हैं। ये किताबें यौन, गर्भपात, बीमारी और उनके माता-पिता की मृत्यु की बेलाग तस्वीर पेश करती हैं। 

साहित्य के लिये नोबेल समिति के अध्यक्ष एंडर्स ओल्सन ने कहा कि एरनॉक्स का काम अक्सर “खरा और साधारण भाषा में लिखा होता है।”

एरनॉक्स अपनी शैली को “सपाट लेखन” (फ्लैट राइटिंग) के तौर पर वर्णित करती हैं, जो उनके द्वारा बताई जाने वाली घटनाओं का बेहद निष्पक्ष नजरिया, तड़कते भड़कते विवरणों और भावनाओं के ज्वार से निष्प्रभावी रखता है। 

“ला प्लेस” से सुर्खियां बटोरने वाली एरनॉक्स ने इसमें पिता के साथ अपने संबंधों के बारे में लिखा है : “कोई गीतात्मक स्मरण नहीं, विडंबना का कोई उत्साहजनक प्रदर्शन नहीं। यह तटस्थ लेखन शैली मुझमें स्वाभाविक रूप से है।”

आलोचकों के बीच में बेहद सराही गई उनकी किताब “द इयर्स” 2008 में प्रकाशित हुई थी और इसमें उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के अंत से लेकर आज तक खुद का और व्यापक फ्रांसीसी समाज का वर्णन किया है।

अपनी पूर्व की किताबों से इतर एरनॉक्स ने “द इयर्स” में तीसरे व्यक्ति के तौर पर अपने बारे में लिखा है और अपने चरित्र को “मैं” की जगह “वह” कहकर संबोधित किया है। किताब को कई पुरस्कार और सम्मान मिले हैं। 

निएंडरथल डीएनए के रहस्यों को उजागर करने वाले वैज्ञानिक को सम्मानित करने वाले चिकित्सा पुरस्कार के साथ सोमवार को नोबेल पुरस्कार की घोषणाओं का सप्ताह शुरू हो गया। तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भौतिकी में इस खोज के लिए यह पुरस्कार जीता कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं।

रसायन विज्ञान में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को समान भागों में ‘अणुओं के एक साथ विखंडन’ का तरीका विकसित करने के लिए बुधवार को प्रदान किया गया था।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़