34.5c India
Thursday May 09, 2024
Aryavart Times

खूबसूरत यादों का हिल स्टेशन लैंसडाउन

खूबसूरत यादों का हिल स्टेशन लैंसडाउन

जब भी बात किसी हिल स्टेशन घूमने जाने की होती है तो हमें हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे और हरे-भरे पहाड़, नदियां, झीले, झरने और बाकी खूबसूरत चीजें याद आ जाती हैं। लेकिन कई बार छुट्टियां न होने की वजह से हिल स्टेशन्स के लिए लंबा आराम प्लान नहीं हो पाता। खैर कोई बात नहीं। कम से कम वीकेंड पर तो आप हिल स्टेशन जा ही सकते हैं। उत्तराखंड की वादियों में बसा लैंसडाउन एक ऐसा ही हिल स्टेशन है, जहां जाने के लिए आपको लंबी छुट्टियों की ज़रूरत नहीं है। लैंसडाउन खूबसूरत और शांत होने के साथ सुरक्षित भी है।

वैसे तो लैंसडाउन में मौसम सालभर ही सुहावना रहता है। यहां गर्मी भी ज़्यादा नहीं पड़ती। मार्च से जून के बीच यहां काफी खुशनुमा मौसम रहता है, वहीं दिसंबर से फरवरी के बीच कड़ाके की ठंड पड़ती है। कई बार तापमान शून्य तक चला जाता है। हालांकि सर्दियों के दौरान बर्फबारी देखने लायक होती है।

फरवरी-मार्च के दौरान यहां शिवरात्रि का सेलिब्रेशन होता है, जिसका दृश्य काफी मनोरम होता है। लैंसडाउन जाने के लिए सबसे बेस्ट टाइम है मार्च से नवंबर के बीच। उस वक्त न तो गर्मी होती है और न ही ज़्यादा ठंड।

लैंसडाउन ब्रिटिश द्वारा बसाया गया हिल स्टेशन है, उस दौरान यहां धार्मिक स्थल(चर्च) और कई भवनों का निर्माण करवाया गया था। वर्तमान में भी आप उस दौर की ब्रिटिश वास्तुकला को यहां की कुछ संरचनाओं के माध्यम से देख सकते हैं। यहां स्थित सेंट मेरी चर्च 1895 के दौरान बनाई गई एक प्राचीन अद्भुत सरंचना है। सेंट मैरी चर्च एक एंग्लिकन चर्च है जो लांसडाउन के 'टिप एन टॉप' पहाड़ी बिंदु पर स्थित है। इस चर्च को प्रोटेस्टेंट लोगों द्वारा एक रीडिंग रूम में परिवर्तित कर दिया गया है। सेंट मैरी चर्च अपनी खूबसूरत दीवारों और रंगीन ग्लास खिड़कियों के लिए सैलानियों के मध्य काफी ज्यादा विख्यात है।

सेंट मेरी चर्च के अलावा आप यहां दरवान सिंह संग्रहालय की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह एक वॉर म्यूजियम है जो शहर के मध्य भाग में स्थित है। यह संग्रहालय विशेष रूप से भारतीय सेना द्वारा प्रबंधित एकमात्र डिफेंस बिल्डिंग है जहां आगंतुकों को प्रवेश की इजाजत दी गई है। दरवान सिंह संग्रहालय में सेना के गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट द्वारा लड़े गए विभिन्न युद्धों के यादगार संग्रहों को प्रदर्शित किया गया है। इस

अगर आप बर्फ से ढकी पहाड़ियों के रोमांचक दृश्यों को देखना चाहते हैं तो लैंसडाउन के टिप एन टॉप और स्नो व्यू प्वाइंट जरूर आएं। आप यहां से चौखम्बा और त्रिशूल की बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाओ को आसानी से देख सकते हैं। यह व्यू प्वाइंट यहां आने वाले सैलानियों के मध्य काफी लोकप्रिय है। टिप एन टॉप टिफिन टॉप के नाम से भी जाना जाता है। यह प्वाइंट सेंट मेरी चर्च के पास एक बड़े चट्टानी स्थल पर है। यहां का सूर्यादय और सूर्यास्त देखने लायक होता है। आप यहां पिकनिक और ट्रेकिंग के लिए भी यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

अन्य स्थलों के अलावा आप लैंसडाउन में भीम पकोड़ा स्थल की सैर करना न भूलें। यह दिलचस्प स्थल शहर के बाहरी इलाके की धूरा रोड पर स्थित है। दरअसल यह जगह एक पत्थर के लिए जानी जाती है। माना जाता है कि यहां किसी चट्टानी ढलान पर एक पत्थर रखा हुआ है जो इतना मजबूत है कि कोई भी इसे अपनी जगह से हिला नहीं सकता है। आप जितनी भी मेहनत कर लें यह अपनी जगह पर ही बना रहता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि भीम पकोड़ा का संबंध प्राचीन महाकाव्य महाभारत से है। किवदंती के अनुसार जब पांडव निर्वासन में थे तो भीम ने एक पत्थर एक लैंसडाउन के बाहर एक चट्टान पर रख दिया था।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़