34.5c India
Thursday May 09, 2024
Aryavart Times

पर्यटन के लिये मशहूर स्लोवानिया ने लम्बे समय तक जूझने के बाद कोरोना को हराया

पर्यटन के लिये मशहूर स्लोवानिया ने लम्बे समय तक जूझने के बाद कोरोना को हराया

कोरोना वायरस महामारी से एक ओर जहां अभी भी दुनिया के अधिकांश देश जूझ रहे हैं, वहीं यूरोपीय देश स्लोवेनिया से खुशखबरी आ रही है। लंबे समय तक कोरोना वायरस से जूझने के बाद स्लोवेनिया कोरोना मुक्त देश बन गया है। 

इसकी जानकारी सरकार की घोषणा से हुई है, जिसमें बताया गया है कि स्लोवेनिया ने कोरोना को पूरी तरह से हरा दिया है।

स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री जनेज जंसा ने और जानकारी देते हुए कहा कि देश में पिछले दो सप्ताह से रोजाना सात से कम लोगों में कोरोना के संक्रमण पाए गए हैं। आज स्लोवेनिया में बेहतर हालात हैं और लोग चैन की सांस ले रहे हैं। अगले सप्ताह यानी 23 मई से होटल्स, मॉल्स, रेस्त्रां आदि भी खोल दिए जाएंगे। सरकार द्वारा घोषणा के बाद स्लोवेनिया की सभी सीमाओं को अन्य देशों के लिए खोल दिया गया है। स्लोवेनिया की सीमाएं क्रोएशिया, ऑस्ट्रिया, इटली और हंगरी से लगती हैं। इस कदम से व्यापार के मार्ग भी खुल गए हैं।

इसके साथ सरकार ने यूरोपीय संघ से आने वाले लोगों के लिये भी रियायत की घोषणा की । इससे पहले यूरोपीय संघ से आने वाले व्यक्ति को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन का प्रावधान था। इस घोषणा में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति को देश में प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी है।

हालांकि, सरकार ने देश के लोगों को अभी भी विश्व स्वास्थ्य संगठन के एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है, इनमें मास्क पहनना, हैंडवाश करना और 5 फुट की सोशल डिस्टेंस यानी सामाजिक दूरी का पालन करना मुख्य है।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़