34.5c India
Friday May 10, 2024
Aryavart Times

साढ़े चार साल मे उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन की मिसाल बन गया : योगी आदित्यनाथ

साढ़े चार साल मे उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन की मिसाल बन गया : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के साढ़े चार वर्षो की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि 2017 से पहले अपराध और पिछड़ेपन का शिकार माना जाने वाला उत्तर प्रदेश पिछले साढ़े चार साल के दौरान देश में विकास और सुशासन की मिसाल बन चुका है और उनकी सरकार ने चुनाव से पहले संकल्पपत्र की एक-एक घोषाओं को पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि अभिभाव स्वरुप यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज हमारी सरकार सफलतापूर्वक साढ़े चार वर्ष पूरे कर रही है। यह कार्यकाल आबादी में सबसे बड़े राज्य, उस प्रदेश के लिए सुरक्षा व सुशासन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में  राज्य सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की इससे देश दुनिया में उत्तर प्रदेश के प्रति लोगों का नजरिया बदला है। 

योगी ने कहा कि में 2012 से 2017 के पहले प्रदेश में गुंडे माफिया सत्ता संरक्षण प्राप्त करके भय का माहौल बनाए रहते थे और अराजकता फैलाते थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में औसतन हर तीसरे-चौथे दिन एक दंगा होता था, लेकिन पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। हमारी सरकार ने गुण्डे बदमाशों के खिलाफ काम किया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के डर से प्रदेश में निवेशक आने से कतराते थे। केन्द्र सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता के साथ नहीं होने से गरीब और किसान बदहाल हालत में थे। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने सत्ता में आने के बाद संगठित अपराध पर नकेल कसी और माफियाओं की 1800 करोड़ों की संपत्ति को जब्त किया और उनके अवैध निमार्ण ध्वस्त कराने का काम किया गया। माफियाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की गयी। अब यहां शांति का वातावरण है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उद्योग धंधे लगाने पर आ रही जटिलताओं का समाधान किया गया, जिसके चलते निवेशकों का रूझान प्रदेश की तरफ गया। यहां निवेश के साथ ही रोजगार के अवसर पैदा हुए।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़