34.5c India
Monday October 19, 2026
Aryavart Times

अमेरिकी पत्रिका ने पाकिस्तान के एफ 16 विमान के लापता नहीं होने की बात कही, आईएएफ ने विमान मार गिरान|

अमेरिकी पत्रिका ने पाकिस्तान के एफ 16 विमान के लापता नहीं होने की बात कही, आईएएफ ने विमान मार गिरान|

अमेरिका की एक पत्रिका के अनुसार उसके देश द्वारा की गई गिनती में पाकिस्तान स्थित कोई भी एफ-16 लड़ाकू विमान ‘लापता’नहीं पाया गया है, साथ ही उनमें से किसी को भी नुकसान पहुंचने की भी पुष्टि नहीं हुई है ।

वहीं, भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को जोर दिया कि उसने 27 फरवरी को हुई हवाई झड़प के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के एक एफ-16 विमान को मार गिराया था।

अमेरिकी पत्रिका ‘फॉरेन पॉलिसी’ में आई एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। यह रिपोर्ट भारत के उन दावों को खारिज करती है कि वायु सेना ने 27 फरवरी को हवाई संघर्ष के दौरान एक पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था।

इसमें कहा गया है कि घटनाक्रम से जुड़ी स्थिति के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले दो वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने पत्रिका को बताया कि अमेरिकी कर्मियों ने हाल ही में पाकिस्तान के एफ-16 विमानों की गणना की और पाया कि सभी विमान मौजूद हैं। 

वायुसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘नौशेरा सेक्टर में हवाई झड़प के दौरान भारतीय वायुसेना के मिग 21 बाइसन विमान ने एक एफ-16 को मार गिराया था।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़