बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज ने कहा कि औद्योगिकीकरण की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे बिहार में निवेश के लिए नए नए सेक्टर तैयार हो रहे हैं और आपूर्ति श्रृंखला और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी निवेश के लिए बिहार बेहतरीन स्थल बन गया है।
उन्होंने कहा कि बिहार में बढ़ते उद्योग और इसके आसपास के राज्यों और पड़ोसी देशों को मिलाकर करीब 55 करोड़ की आबादी के बड़े बाजार का फायदा बिहार में निवेश करने वालों को मिल रहा है। इसलिए बिहार में सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में निवेश फायदे का सौदा है।
सैयद शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली में आयोजित आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन एवं लाजिस्टिक सम्मेलन 2022 (Supply Chain Management और Logistics Summit) में कही। उन्होंने देश की बड़ी सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स कंपनियों के प्रतिधिनियों से बिहार में इस सेक्टर में निवेश की अपील की।
हुसैन ने कहा कि बिहार कनेक्टिविटी के मामले में अब देश के किसी हिस्से से कमतर नहीं है तथा बढ़ते औद्योगिकीकरण और आसपास मौजूद बड़े बाजार की उपलब्धता को देखते हुए राज्य में सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए अपार संभावनाएँ हैं।
हुसैन ने एक समारोक को संबोधित करते हुए कहा कि यहां बेहतरीन सड़कों का जाल बिछ चुका है। हवाई, रेल और वाटरवेज कनेक्टिविटी भी बिहार के औद्योगिकीकरण के लिए मददगार साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में बढ़ते औद्योगिकीकरण और आसपास मौजूद बड़े बाजार की उपलब्धता को देखते हुए राज्य में सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए अपार संभावनाएँ हैं।
बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आर्थिक महाशक्ति बनने की राह में तेजी से आगे बढ़ रहे देश की आज सबसे बड़ी जरुरत है कि लॉजिस्टिक्स कॉस्ट को कम रखते हुए सप्लाई चेन प्रणाली की क्षमता को बेहतर बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि देश का लक्ष्य 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था को हासिल करना है और इसके लिए बेहतरीन आपूर्ति श्रृंखला व्यवस्था पूरे देश में जरुरी है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अभी जिस राज्य - बिहार - का प्रतिनिधित्व यहां कर रहा हूं, यहां भी हम इस सेक्टर में लंबी छलांग की तैयारी कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि वैश्विक परिदृश्य में भारत की आपूर्ति श्रृंखला और लाजिस्टिक क्षेत्र दुनिया में सबसे बड़ा है और खुशी की बात है कि इस सेक्टर के वृद्धि की रफ्तार भी इस वक्त सबसे ज्यादा है।
हुसैन ने कहा कि कुल मिलाकर बिहार में अनुकूल माहौल बनने से राज्य धीरे-धीरे नहीं बल्कि बेहद तेज रफ्तार से औद्योगिकीकरण के नए युग की ओर बढ़ रहा है और इसमें आपूर्ति श्रृंखला और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की अत्यंत महत्वपूर्ण भूभिका और भागीदारी जरुरी है।
ताइवान को लेकर क्या अमेरिका और चीन युद्ध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं ?
» User Voting Result. | Hide Result | |
1. Yes:- | 36 |
2. No:- | 651 |
3. Don't Know:- | 596033 |
Start the Discussion Now...