34.5c India
Saturday May 04, 2024
Aryavart Times

जनता दल के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन

जनता दल के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है। उन्होंने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। शरद यादव की बेटी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है।
शरद यादव ने गुरुग्राम स्थित फोर्टिंस अस्पताल में आखिरी सांस ली।
शरद यादव की बेटी सुभाषिणी यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि पापा नहीं रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात 10.19 बजे फोर्टिस अस्पताल में शरद यादव का निधन हुआ।
जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि शरद यादव की तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब चल रही थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उसके बाद उन्हें गुरुग्रम के फोर्टिंस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया । 







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़