34.5c India
Thursday May 09, 2024
Aryavart Times

ललन सिंह चुने गए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

ललन सिंह चुने गए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (jdu) ने शनिवार को दिल्ली में आयोजित हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शीर्ष जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह (lalan singh) को पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुन लिया है।
बिहार (bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (nitish)की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया है।
ललन सिंह ने आर सी पी सिंह की जगह ली है। आर सी पी सिंह ने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बनने के बाद जद(यू) अध्यक्ष पद छोड़ दिया था।
बिहार में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद ललन सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र माने जाते हैं।
पार्टी ने कई प्रस्ताव भी पारित किये जिसमें उसने अपना यह रुख भी दोहराया कि केंद्र सरकार को जाति आधारित जनगणना पर आगे बढ़ना चाहिये जो संभावित रूप से व्यापक राजनीतिक प्रभाव वाला मुद्दा है। साथ ही पार्टी ने जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए कानूनों के अधिनियमन जैसे किसी भी दंडात्मक उपायों के खिलाफ भी बात की।
उत्तर प्रदेश सहित कुछ भाजपा शासित राज्यों ने जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए एक कानून की वकालत की है।
छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय ललन सिंह जेपी आंदोलन में बढ़-चढ़कर शामिल हुए थे। राजनीति में मुखर वक्ता के तौर पर पहचान बनाने वाले ललन सिंह अप्रैल 2000 में राज्यसभा सांसद बने। जदयू के दूसरे प्रदेश अध्यक्ष बने। वे दिसम्बर 2005 से लेकर फरवरी 2010 तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे। जबकि 2004 व 2009 के बाद 2019 में तीसरी बार मुंगेर से लोकसभा सांसद बने। जबकि 2014 में वे बिहार विधान परिषद के लिए भी मनोनीत हुए। 2019 में सांसद बनने से पहले तक वे विधान पार्षद ही थे। बीच के अवधि में ललन सिंह ने कुछ समय के लिए जदयू से नाता तोड़ लिया था। बिहार में जीतन राम मांझी के कैबिनेट में 2014 में पहली बार पथ निर्माण मंत्री बने। इसके बाद 2015 में महागठबंधन सरकार में भी वे जल संसाधन मंत्री बने।  







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़