34.5c India
Thursday February 12, 2026
Aryavart Times

सुरक्षा कारणों से न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान दौरा रद्द किया

सुरक्षा कारणों से न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान दौरा रद्द किया

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने रावलपिंडी में आयोजित पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा को खतरे का हवाला देते हुए पाकिस्तान का अपना वर्तमान दौरा रद्द कर दिया।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने खुद न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जे आर्डन से बात की और उन्हें बताया कि हमारे पास दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खुफिया प्रणाली है और मेहमान टीम के लिये किसी भी तरह का कोई सुरक्षा खतरा नहीं है। लेकिन इसके बावजूद न्यूजीलैंड टीम अपने फैसले पर कायम रही । 
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हालांकि कहा कि न्यूजीलैंड की टीम की सुरक्षा को किसी तरह का खतरा नहीं था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीमित ओवरों की श्रृंखला का पहला वनडे रावलपिंडी स्टेडियम में शुक्रवार को समय पर शुरू नहीं हुआ और दोनों टीमें होटल के अपने कमरों में ही रही।
इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने बयान जारी करके कहा कि उन्हें जो सलाह मिल रही थी उसे देखते हुए दौरा जारी रखना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि यह पीसीबी के लिये करारा झटका होगा जो कि शानदार मेजबान रहा है लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और हमारा मानना है कि इसके लिये यही जिम्मेदारी भरा विकल्प है।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़