34.5c India
Thursday May 09, 2024
Aryavart Times

भारत में केवल तीन दिन में कोविड-19 के मामले आठ से नौ लाख हुए

भारत में केवल तीन दिन में कोविड-19 के मामले आठ से नौ लाख हुए

भारत में कोविड-19 के 28,498 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को नौ लाख के पार पहुंच गए। केवल तीन दिन में ही मामले आठ से नौ लाख के पार पहुंच गए हैं।

देश में लगातार पांचवें दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। कोविड-19 के मामलों को एक लाख पहुंचने में 110 दिन लगे थे और केवल 56 दिनों में ही यह नौ लाख के पार पहुंच गए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे  जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के मामले अब 9,06,752 हैं। वहीं 553 और लोगों की जान जाने के बाद वायरस से मरने वालों की संख्या अब 23,727 हो गई है।

कुल पुष्ट मामलों में से 5,71,459 लोग ठीक हो चुके हैं और 3,11,565 लोगों का इलाज जारी है। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘देश में अब तक करीब 63.02 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।’’

आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 553 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 193 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद कर्नाटक में 73, तमिलनाडु में 66, दिल्ली में 40, आंध्र प्रदेश में 37, पश्चिम बंगाल में 24, उत्तर प्रदेश में 21, बिहार में 17, राजस्थान में 15, गुजरात और मध्य प्रदेश में 10-10 लोगों की जान गई है।

दूसरी ओर, तेलंगाना में नौ, जम्मू-कश्मीर में आठ, हरियाणा में सात, ओडिशा में छह, पंजाब में पांच, झारखंड तथा गोवा में तीन-तीन, केरल तथा उत्तराखंड में दो-दो और असम, दादरा एवं नागर हवेली तथा दमन और दीव में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 13 जुलाई तक 1,20,92,503 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 2,86,247 नमूनों की जांच सोमवार को ही की गई।

आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से अभी तक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 10,482 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 3,411, गुजरात में 2,055, तमिलनाडु में 2,032, पश्चिम बंगाल में 956, उत्तर प्रदेश में 955, कर्नाटक में 757, मध्य प्रदेश में 663, राजस्थान में 525, और तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश में 365 लोगों की मौत हुई।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़