34.5c India
Friday May 10, 2024
Aryavart Times

विदेशों से मिली सहायता से राज्यों को 6608 ऑक्‍सीजन सांद्रक, 14 आक्सीजन संयंत्र दिये गए

विदेशों से मिली सहायता से राज्यों को 6608 ऑक्‍सीजन सांद्रक, 14 आक्सीजन संयंत्र दिये गए

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि विश्व समुदाय कोविड महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण के मामलों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि की चुनौतियों से निपटने और आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भारत के प्रयासों का समर्थन करते हुए लगातार मदद कर रहा है।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि केंद्र सरकार निरंतर यह सुनिश्चित करती रही है कि, इस संकटपूर्ण समय के दौरान उसके राहत कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ने के लिए राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को वैश्विक सहायता व राहत सामग्री का आवंटन और आपूर्ति प्रभावी ढंग से तथा तत्‍काल किया जाए। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया किअब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 6,608 ऑक्‍सीजन सांद्रक, 3,856 ऑक्‍सीजन सिलेंडर, 14 ऑक्‍सीजन जनरेशन प्लांट, 4,330 वेंटीलेटर / बाई  पीएपी / सी पीएपी और 3 लाख से ज्यादा रेमेडिसविर शीशियों को अब तक वितरित किया जा चुका है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण आगे बढ़ रहा है और देश में अब तक कोविड वैक्सीन के 16.94 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। 

मंत्रालय के अनुसार, भारत में आज तक 1,83,17,404 कोविड रोगी ठीक हो चुके हैं। देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर 82.15 प्रतिशतहै।

पिछले 24 घंटों में 3,86,444 कोविड मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 75.75 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 4,03,738 नए रोगी सामने आये हैं। पिछले 24 घंटों मेंदस राज्यों का नये मामलों में 71.75 प्रतिशतयोगदान रहा है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 56,578 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कर्नाटक से 47,563 और केरल में 41,971 नए मरीज सामने आए।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़