34.5c India
Thursday May 09, 2024
Aryavart Times

कोविड के 5,000 से कम सक्रिय मामले : 24 घंटों में 18 राज्‍यों से मौत की कोई सूचना नहीं

कोविड के 5,000 से कम सक्रिय मामले : 24 घंटों में 18 राज्‍यों से मौत की कोई सूचना नहीं

भारत में आज की तारीख पर कुल सक्रिय मामले 1.39 लाख (1,39,637) हैं। यह संख्‍या भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.28 प्रतिशत है।

33 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में 5,000 से कम सक्रिय मामले दर्ज किये गए। त्रिपुरा और दमन एवं दीव तथा दादरा और नगर हवेली में इस समय सिर्फ दो-दो सक्रिय मामले दर्ज किए गए। 

तीन राज्‍यों केरल, महाराष्‍ट्र और कर्नाटक में कुल सक्रिय मामलों के 77 प्रतिशत (76.5 प्रतिशत) मामले दर्ज हुए हैं। केरल और महाराष्‍ट्र दोनों का कुल प्रतिशत 74.72 है।

18 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड से मौत का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। ये राज्‍य हैं – असम, राजस्‍थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, उत्‍तराखंड, मणिपुर, नगालैंड, लक्षद्वीप, मेघालय, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली।

इसके साथ ही 10 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले हफ्ते एक भी मौत दर्ज नहीं हुई। इनमें अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरूणाचल प्रदेश, दमन एवं दीव, दादरा एवं नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं।

15 फरवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक करीब 83 लाख स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं का कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण किया जा चुका है। आज सुबह 8 बजे तक की प्रारंभिक सूचना के अनुसार 82,85,295 लाभार्थियों को 1,73,729 सत्रों में टीका लगाया जा चुका है। इनमें 59,88,113 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी (पहली खुराक), 2, 24,561  स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी (दूसरी खुराक) और 22,72,621 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता (पहली खुराक) शामिल हैं।

कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक 13 फरवरी, 2021 से उन लाभार्थियों को लगाई गई, जिन्‍होंने पहली खुराक का टीका लगने के बाद 28 दिन पूरे कर लिए थे। 







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़