34.5c India
Friday May 10, 2024
Aryavart Times

कोविड-19 : दुनियाभर में प्रति लाख आबादी पर 4.1 मौत, भारत में प्रति लाख आबादी पर 0.2 मौत

कोविड-19 : दुनियाभर में प्रति लाख आबादी पर 4.1 मौत, भारत में प्रति लाख आबादी पर 0.2  मौत

कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में प्रति लाख आबादी पर 4.1 मौत हो रही है और भारत में यह आंकड़ा प्रति लाख आबादी पर 0.2  है। अब तक, 24 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है । स्वास्थ्य मंत्रालय से यह जानकारी प्राप्त हुई है।

मंत्रालय का कहना है कि रोगियों के ठीक होने की दर  38.73 प्रतिशत हो चुकी है। रोगियो के ठीक होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है।

भारत में वर्तमान में कोविड-19 के 58,802 सक्रिय मामले हैं। ये सभी सघन चिकित्सा देख रेख में हैं। सक्रिय मामलों से जुड़े केवल लगभग 2.9 प्रतिशत मरीज आईसीयू में हैं। कोविड-19 के कारण देश में बुधवार तक 3,303 लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के मामले बढ़कर 1,06,750 पर पहुंच गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 140 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई और संक्रमण के रिकॉर्ड 5,611 नए मामले सामने आए।

मंत्रालय ने कहा कि देशभर में 61,149 संक्रमित व्यक्तियों का इलाज चल रहा है जबकि 42,297 लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा एक मरीज देश से बाहर चला गया।

प्रति लाख आबादी पर मृत्यु दर के मामले में, भारत का आंकड़ा अभी तक प्रति लाख आबादी पर 0.2 मौतों का है जबकि पूरी दुनिया में प्रति लाख आबादी पर मौत की दर 4.1 है।  डब्ल्यूएचओ की स्थिति रिपोर्ट -119 में ऐसे देशों की सू‍ची दी गई है जहां प्रति लाख जनसंख्या पर सबसे ज्‍यादा मौतें हो रही हैं। 

देश में कल रिकॉर्ड संख्या में 1,08,233 नमूनों का परीक्षण किया गया। अब तक कुल 24,25,742 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

जनवरी में देश में कोविड-19 की जांच के लिए जहां महज एक प्रयोगशाला थी वहीं अब इसमें  385 से अधिक सरकारी प्रयोगशालाओं और 158 निजी प्रयोगशालाओं को जोड़कर परीक्षण क्षमता में बहुत वृद्धि की जा चुकी है। सभी केंद्रीय सरकारी प्रयोगशालाओं, राज्य के मेडिकल कॉलेजों, निजी मेडिकल कॉलेजों और निजी क्षेत्र के साथ विधिवत भागीदारी के माध्‍यम से देश में परीक्षण क्षमता का विस्तार किया गया है। ट्रू नेट और सीबीएनएएटी  जैसी अन्य परीक्षण मशीनों को भी  परीक्षण के काम में तेजी लाने के लिए इस्‍तेमाल किया जा रहा है।

एम्स जैसे 14 प्रमुख चिकित्‍सा संस्थानों के माध्यम से, देश भर में प्रयोगशालाओं का संचालन पर्याप्त जैव सुरक्षा मानकों और उनकी मान्यता सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। प्रयोगशालाओं में परीक्षण सामग्री की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने के लिए  भारतीय  डाक और निजी एजेंसियों की सेवाएं ली जा रही हैं और ऐसी सामग्रियों के वितरण के लिए 15 डिपो बनाए गए हैं। कई भारतीय कंपनियों को ऐसी परीक्षण सामग्री का उत्पादन करने में मदद दी  जा रही है जिनका पहले विदेशों से आयात किया जाता था।  इससे देश भर में परीक्षण सामग्री की आबाध आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिली है।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़