34.5c India
Friday May 10, 2024
Aryavart Times

केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी

केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी

 भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या आज 1,59,590 हो गई है। देश में मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्‍या अब देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.44 प्रतिशत है।

इसमें 6 राज्यों - महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। महाराष्ट्र में कल 8,333 नए मामलों का पता चला है।  राज्‍य में नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कल केरल में 3,671 और पंजाब में 622 नए मामलों का पता चला है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 16,488 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 85.75 प्रतिशत नए मामले 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

पिछले दो सप्‍ताहों के दौरान  केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सबसे अधिक कमी आई है। राज्‍य में 14 फरवरी को ऐसे मामलों की संख्‍या 63,847 थी जो आज घटकर 51,679 हो गई है। हालांकि इसी अवधि के दौरान महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्‍या 34,449 से बढ़कर आज 68,810 तक पहुंच गई है।

कैबिनेट सचिव तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्‍य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल सहित कोविड के मामलों में बढ़ोतरी दर्शाने वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ आज एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

अस्‍थायी रिपोर्ट के अनुसार 2,92,312 सत्रों के माध्यम से कुल 1,42,42,547 वैक्सीन की खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें 66,68,974 एचसीडब्‍ल्‍यू (पहली खुराक), 24,53,878 एचसीडब्‍ल्‍यू (दूसरी खुराक) और 51,19,695 एफएलडब्‍ल्‍यू  (पहली खुराक) शामिल हैं।

कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक देने का कार्य 13 फरवरी,  2021 को ऐसे लाभार्थियों के लिए शुरू किया गया है जिन्‍हें पहली खुराक देने के बाद 28 दिन बीत गए है। फ्रंटलाइन कर्मियों का टीकाकरण 2 फरवरी, 2021 को शुरू हुआ था।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़