34.5c India
Monday May 13, 2024
Aryavart Times

मई महीने के लिये मूल्य आधारित मुद्रास्फीति दर 15.88 प्रतिशत रही

मई महीने के लिये मूल्य आधारित मुद्रास्फीति दर 15.88 प्रतिशत रही

देश में मई महीने के लिए थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति दर 15.88 प्रतिशत रही। खनिज तेलों, मूलभूत धातुओं, रसायनों, खाद्य एवं गैर-खाद्य उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के कारण उच्च मुद्रास्फीति दर रही ।

वाणिज्य मंत्रालय के बयान के अनुसार,मई, 2022 महीने के लिए मुद्रास्फीति दर की वार्षिक दर 15.88 प्रतिशत  ( अनंतिम ) पर है जबकि मई 2021 में यह 13.11 प्रतिशत पर थी।

,2022 महीने में उच्च मुद्रास्फीति दर मुख्य रूप से पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में खनिज तेलों, क्रूड पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, खाद्य वस्तुओं, मूलभूत धातुओं, गैर-खाद्य उत्पादों, रसायनों एवं रसायनिक उत्पादों एवं खाद्य उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के कारण है।

आर्थिक सलाहकार कार्यालय, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने मंगलवार को मई, 2022 महीने के लिए भारत में थोक मूल्य की ( आधार वर्ष: 2011-12 ) तथा मार्च, 2022 महीने के लिए ( अंतिम ) सूचकांक संख्या जारी की।

प्राथमिक वस्तुएं  ( भार 22.62 प्रतिशत ) : - इस प्रमुख समूह के लिए सूचकांक अप्रैल, 2022 महीने के 174.9 ( अनंतिम ) की तुलना में 2.80 प्रतिशत बढ़ कर मई, 2022 में 179.8 प्रतिशत ( अनंतिम ) हो गया। क्रूड पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस ( 8.52 प्रतिशत), खाद्य वस्तुओं ( 2.40 प्रतिशत), खनिज अवयव ( 1.73 प्रतिशत) एवं  गैर-खाद्य उत्पादों ( 1.52 प्रतिशत) की कीमतें अप्रैल 2022 की तुलना में मई, 2022 में हो गईं।

इंधन एवं बिजली ( भार 13.15 प्रतिशत) : - इस प्रमुख समूह के लिए सूचकांक अप्रैल, 2022 महीने के  151.9 ( अनंतिम ) की तुलना में 2.25 प्रतिशत बढ़ कर मई, 2022 में 154.4 प्रतिशत ( अनंतिम ) हो गया। खनिज तेल की कीमत अप्रैल 2022 की तुलना में मई, 2022 में ( 3.34 प्रतिशत) बढ़ गईं। कोयले एवं बिजली की कीमतें अपरिवर्तित बनी रहीं।

 







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़