34.5c India
Friday May 10, 2024
Aryavart Times

परिवारवादी पार्टियां देश को पीछे ले जाने पर तुली, भाजपा का विकासवाद पर जोर : मोदी

परिवारवादी पार्टियां देश को पीछे ले जाने पर तुली, भाजपा का विकासवाद पर जोर : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि परिवारवादी पार्टियां देश को पीछे ले जाने पर तुली हैं और अगर लोकतंत्र बचाना है, उसे सामर्थ्यवान और मूल्यनिष्ठ बनाना है, तो हमें वंशवाद, परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ अविरत संघर्ष करना ही है।
मोदी ने डिजिटल माध्यम से जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ परिवारवादी पार्टियां देश को पीछे ले जाने पर तुली हैं। भाजपा को इन परिवारवादी पार्टियों से निरंतर मुकाबला करना है।’’
उन्होंने कहा कि अगर लोकतंत्र बचाना है, लोकतंत्र को सामर्थ्यवान और मूल्यनिष्ठ बनाना है, तो हमें वंशवाद, परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ अविरत संघर्ष करना ही है।
प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘ ये भाजपा ही है, जिसने विकासवाद की राजनीति को देश की राजनीति की मुख्यधारा बना दिया है। ’’
उन्होंने कहा कि लेकिन हम ये भी देख रहे हैं कि कुछ पार्टियां विकासवाद की इस राजनीति में विकृति लाने का भी प्रयास कर रही हैं। हमें इनसे भी देश के लोगों को लगातार सावधान करते रहना है।
मोदी ने कहा कि इस महीने केंद्र की भाजपा सरकार, एनडीए सरकार के 8 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ये आठ वर्ष संकल्प के रहे हैं, सिद्धियों के रहे हैं…
उन्होंने कहा, ‘‘ हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ने की कोशिश करनी है। करोड़ों की सदस्य संख्या हमारा गर्व बढ़ाती है, लेकिन हमें फिर भी रुकना नहीं है।’’
उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसा वट वृक्ष हो कि समाज के हर व्यक्ति को उसमें अपने सपने नजर आते हों।
प्रधानमंत्री ने कहा कि NDA सरकार के 8 वर्ष संकल्प और सिद्धियों के रहे हैं। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश के छोटे किसानों, श्रमिकों, मध्यम वर्ग की अपेक्षाओं को पूरा करने वाले और देश के संतुलित विकास, सामाजिक न्याय और सामाजिक सुरक्षा के लिए रहे हैं।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़