मध्यप्रदेश के रायगढ जिले के शिवपुरा गांव में पार्वती नदी से प्राचीनकाल के सोने-चांदी के सिक्के निकलने की बात फैली हालांकि बाद में यह अफवाह साबित हुई है।
किसी ने इलाके में नदी से सिक्के मिलने की बात फैला दी, जिसके बाद आस-पास के ग्रामीणों ने उनकी तलाश के लिए खुदाई शुरू की।
इसके बाद शिवपुरा क्षेत्र में राजगढ़ जिले की कुरावर थाना पुलिस के साथ राजस्व विभाग के कर्मी भी जांच करने के लिए पहुंचे।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नदी में चार दिन पहले सिक्के निकलने की अफवाह फैलने के बाद से आस-पास के ग्रामीण नदी के सूखे हिस्सों की खुदाई कर रहे हैं, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला है।
इसके बावजूद ग्रामीणों को उम्मीद है कि सोने-चांदी के सिक्के अभी निकलेंगे।
वहीं, कुरावर के थाना प्रभारी रामनरेश राठौर बताया कि सिक्के निकलने की बात कोरी अफवाह है।
इस दौरान ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी सिक्के निकलने की बात नहीं स्वीकारी।
ताइवान को लेकर क्या अमेरिका और चीन युद्ध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं ?
» User Voting Result. | Hide Result | |
1. Yes:- | 36 |
2. No:- | 651 |
3. Don't Know:- | 596033 |
Start the Discussion Now...