कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों को कर्ज के दलदल में धकेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और किसान भाइयों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में लगभग 34 लाख किसानों के डिफाल्टर हो जाने के समाचार सामने आ रहे हैं। जब कांग्रेस सत्ता में थी तो हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ कर दिया था और बाकी किसानों का कर्ज माफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
उन्होंने कहा,‘‘ हम प्रदेश के किसानों के जीवन में खुशहाली लाएंगे और उन्हें कर्ज के चंगुल से मुक्ति दिलाएंगे। हम भाजपा की तरह जुमले नहीं उछालते, जो कहते हैं वह करते हैं।’’
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि किसान विरोधी शिवराज सरकार ने किसानों की कर्ज माफी बंद कर दी और किसानों को कर्ज के दलदल में धकेल दिया।
उन्होंने कहा,‘‘ मैं मध्यप्रदेश के किसान भाइयों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि कुछ महीने बाद प्रदेश में फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और किसान भाइयों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।’’
कमलनाथ ने कहा कि आगामी 20 जनवरी को प्रदेश के नगरीय निकायों के चुनाव में मतदान होना है। अभी से सत्तारूढ़ दल के नेताओं द्वारा आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामले सामने आने लगे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा,‘‘ मैं राज्य निर्वाचन आयोग और प्रशासन से आग्रह करता हूं कि इस तरह के मामलों का संज्ञान लें और प्रदेश में निष्पक्ष मतदान और निर्वाचन सुनिश्चित कराएं।’’
ताइवान को लेकर क्या अमेरिका और चीन युद्ध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं ?
» User Voting Result. | Hide Result | |
1. Yes:- | 36 |
2. No:- | 651 |
3. Don't Know:- | 596071 |
Start the Discussion Now...