रामसार प्रस्ताव संधि के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व के स्थलों की सूची में देश की एक और आर्द्रभूमि को शामिल की गई है। इसके साथ ही अब देश में इस प्रकार की आर्द्रभूमि की संख्या 42 हो गई है। दक्षिण एशिया में भारत में आर्द्रभूमि की संख्या सर्वाधिक है। लद्दाख में मौजूद आपस में जुड़ी हुई दो झीलों 'स्तार्तासापुक सो' और 'सो कार' को आर्द्रभूमि की सूचि में शामिल किया गया है।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर बताया कि ये झीले लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र में मौजूद हैं। इनको अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि की सूची में शामिल किया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि 'स्तार्तासापुक सो' झील का पानी मीठा है और 'सो कार' का पानी खारा है जबकि ये दोनों झीलें आपस में जुड़ी हुई हैं। इसके साथ ही भारत में रामसार स्थलों की संख्या 42 हो गई है। पिछले महीने महाराष्ट्र की लोनार झील और आगरा की सुर सरोवर झील को इस सूची में जगह दी गई थी।
पहले बिहार के बेगूसराय जिले में स्थित कबरताल झील को रामसार प्रस्ताव के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि की सूची में शामिल किया गया था। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, राज्य में यह पहला स्थल है जिसे इस सूची में शामिल किया गया है। इस साल अक्टूबर में उत्तराखंड के देहरादून स्थित ‘असन कंजर्वेशन रिजर्व’ को सूची में शामिल किया गया। भारत में अन्य रामसार स्थलों में ओडिशा की चिल्का झील, राजस्थान का केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, पंजाब की हरिके झील, मणिपुर की लोकटक झील और जम्मू कश्मीर की वुलर झील शामिल है।
ताइवान को लेकर क्या अमेरिका और चीन युद्ध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं ?
» User Voting Result. | Hide Result | |
1. Yes:- | 36 |
2. No:- | 651 |
3. Don't Know:- | 596033 |
Start the Discussion Now...