34.5c India
Sunday November 01, 2026
Aryavart Times

जम्मू कश्मीर में ट्रक से बारूद ले जा रहे आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए

जम्मू कश्मीर में ट्रक से बारूद ले जा रहे आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए

सुरक्षाबलों ने गुरुवार, 19 नवंबर की सुबह मुठभेड. में चार आतंकियों को मार गिराया । सुरक्षाबलों ने नगरोटा स्थित बन टोल प्लाजा पर आतंकियों को रोका और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने हमला कर दिया । मुठभेड़ के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है.आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है. 

नगरोटा में सुरक्षा कड़ी की गई है. हर नाके पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। 

मीडिया में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा है कि मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे ।

पुलिस महानिदेशक दलबाग सिंह के अनुसार, आतंकवादियों ने बुधवार शाम को घुसपैठ की थी । भारी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद के साथ कश्मीर जा रहे थे। उनकी मंशा जिला विकास परिषद के चुनाव और पंचायत उपचुनाव को बाधित करना था।

डीडीसी के लिए पहले चरण का मतदान 28 नवंबर को होना है।

मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुबह करीब पांच बजे चेकिंग के दौरान एक ट्रक में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर ग्रेनेड फेंका । जवाबी कार्रवाई में,बान टोल प्लाजा में तैनात पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया, जब वे ट्रक से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे।

ट्रक कश्मीर की तरफ जा रहा था. मुठभेड़ के दौरान, ट्रक के अंदर विस्फोट हुआ, जिससे पता चलता है कि आतंकवादी भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद अपने साथ ले जा रहे थे ।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़