34.5c India
Monday May 04, 2026
Aryavart Times

बिहार के शुभम कुमार ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 में प्रथम स्थान हासिल किया

बिहार के शुभम कुमार ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 में प्रथम स्थान हासिल किया

 बिहार के शुभम कुमार ने प्रतिष्ठित सिविल सर्विसेज परीक्षा, 2020 में शीर्ष स्थान हासिल किया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को जारी किए।

जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।

2015 में सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर रही टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने सिविल सेवा परीक्षा में 15वां स्थान हासिल किया है। टीना डाबी आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में अपने कैडर राज्य राजस्थान में पदस्थ हैं।

शुभम कुमार ने आईआईटी बंबई से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सिविल इंजीनियरिंग) में स्नातक किया है और यूपीएससी परीक्षा के लिए उन्होंने मानव शास्त्र को वैकल्पिक विषय चुना था।

यूपीएससी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, जागृति अवस्थी महिला उम्मीदवारों के बीच टॉपर हैं। अवस्थी ने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय चुनकर परीक्षा दी थी। उन्होंने मौलाना आाजद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी. टेक किया है।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़