34.5c India
Tuesday March 17, 2026
Aryavart Times

जेटली के भावी उप प्रधानमंत्री बनने के कयास

जेटली के भावी उप प्रधानमंत्री बनने के कयास

चुनाव से पहले अब यह भी कयास लगाया जाने लगा है कि राजग की सरकार बनने पर किसे कौन सा मंत्रालय मिलेगा। पंजाब में एक चुनावी रैली के दौरान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को भावी उप प्रधानमंत्री बता लोगों को उनका परिचय कराया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को पंजाब के अटारी में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की पहली चुनावी रैली थी। रैली में उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश बादल भी थे। रैली को संबोधित करते हुए बादल ने जनता को अरुण जेटली का परिचय भावी उप प्रधानमंत्री के रूप में करवाया। बादल ने कहा कि अगर चुनाव में आप इन्हें जिताते हैं तो ये अगली सरकार में उप प्रधानमंत्री या वित्त मंत्री बन सकते हैं।

राजग के सत्ता में आने पर अरुण जेटली को उप-प्रधानमंत्री बनाने की पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सुझाव को खास तवज्जो नहीं देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़