34.5c India
Saturday May 02, 2026
Aryavart Times

कामेडियन कपिल शर्मा ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया

कामेडियन कपिल शर्मा ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया

जाने माने कामेडियन कपिल शर्मा ने कार डिजाइनर दिलीप छाबरिया के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) ने डीसी अवंति कार फाइनेन्सिंग और धोखाधड़ी मामले का खुलासा किया था और पिछले महीने छाबरिया को गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘छानबीन के दौरान यह प्रकाश में आया कि हास्य कलाकार कपिल शर्मा से भी कथित तौर पर जालसाजी की गयी। उन्होंने मामले में सूचनाएं साझा करने की इच्छा जतायी थी। इसके बाद वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार को सीआईयू के सामने पेश हुए। ’’

यह मामला तब सामने आया था जब दक्षिण मुंबई से दिलीप छाबरिया डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित स्पोर्ट्स कार डीसी अवंति की जब्ती की गयी। पुलिस को सूचना मिली थी कि इसका पंजीकरण नंबर फर्जी है। 







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़