34.5c India
Saturday May 11, 2024
Aryavart Times

आईएफएफआई में रूस एवं हंगरी के फिल्म निर्माताओं की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

आईएफएफआई में रूस एवं हंगरी के फिल्म निर्माताओं की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई ) में पूर्वव्यापी खंड रूसी फिल्म निर्माता आंद्रेई कोंचलोव्स्की और हंगेरियन फिल्म निर्माता बेला टर की फिल्मों का प्रदर्शन करेगा ।
52वें आईएफएफआई में पूर्वव्यापी खंड हंगरी के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्री बेलाटरकी फिल्में दिखाएगा। उनकी फिल्मों ने बर्लिन,कान्स और लोकार्नो फिल्म महोत्सव में वाहवाही बटोरी है। वह आत्मकेंद्रित फिल्म निर्माता हैं जिन्होंने अपनी खुद की दृश्य शैली बनाई है। यह खंड रूसी फिल्म निर्माता और मंच निर्देशक श्री आंद्रेई कोंचलोव्स्की के योगदान को भी स्वीकार करेगा। उनकी फिल्मों ने कई पुरस्कार जीते हैं,जिनमें कान्स ग्रांड प्रिक्स स्पेशल डू जूरी,एक एफआईपीआरईएससीआई अवार्ड,दो सिल्वर लायंस, तीन गोल्डन ईगल अवार्ड और एक प्राइमटाइम एमी अवार्ड शामिल हैं।
आंद्रेई सर्गेइविच कोंचलोव्स्की (20 अगस्त 1937, मॉस्को) का जन्म प्रसिद्ध लेखकों सर्गेई मिखाल्कोव और नतालिया कोंचलोवस्काया के परिवार में हुआ था। उन्होंने सेंट्रल स्कूल ऑफ म्यूजिक से संगीत का अध्ययन किया और बाद में वीजीआईके से निर्देशन की पढ़ाई की। 1965 मेंअकीरा कुरोसावा से प्रेरित होकरउन्होंने द फर्स्ट टीचर फिल्म बनाई। उनकी अन्य उल्लेखनीय फ़िल्में जैसे द स्टोरी ऑफ़ अस्याकल्याचिना हू लव्ड बट डिड नॉट मैरी (1966) और अंकल वान्या (1970)को फिल्म समीक्षकों की प्रशंसा के तुरंत बाद रिलीज़ किया गया।
52वें आईएफएफआई में दिखाई जाने वाली मिस्टर कोंचलोव्स्की की फिल्में इस प्रकार हैं
द फर्स्ट टीचर
1965 | रूसी | रूस
सारांश : यह फिल्म चिंगिज़ एत्मातोव के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इसमेंगृहयुद्ध की समाप्ति के कुछ ही समय बाद सोवियत काल के पहले वर्षों के दौरान किर्गिस्तान का जिक्र है। लाल सेना के एक पूर्व सैनिक ड्यूशेन को कोम्सोमोल द्वारा स्थानीय बच्चों को पढ़ाने के लिए एक छोटे से गांव में भेजा जाता है। हालांकि उसे जल्द ही पता चल जाता है कि उसकी देशभक्ति और प्रगति लाने की उत्सुकता को उस जीवन शैली के साथ प्रतिस्पर्धा करनी है जिसकी जड़ें सदियों पुरानी हैं।
अंकल वान्या
1970 | रूसी | रूस
सारांश :यह फिल्म एंटन चेखव के नाटक पर आधारित है। इसकी कहानी रूसी प्रांतों के इर्द-गिर्द घूमती है,जहां जीवन नीरस है और समय बेकार में बर्बाद होता है। अंकल वान्या एक महिला के लिए अपने एकतरफा प्यार के कारण निराशा और वीरानी से उबर गए हैं,जिसे तकदीर ने थोड़े समय के लिए वहां भेजा है।
रनअवे ट्रेन
1985 | अंग्रेज़ी
सारांश : अलास्का में इसका सेट बना। इस फिल्म में मैनी (जॉन वोइट) जो एक खतरनाक अपराधी है,और कारावास में उसके साथ रहने वाला साथी (एरिक रॉबर्ट्स),दोनों अति सुरक्षित जेल से निर्जन बर्फीले रास्ते से भाग जाते हैं। दोनों भगोड़े एक मालगाड़ी पर चढ़ते हैं। हालांकि, जब ट्रेन चालक दिल का दौरा पड़ने से मर जाता है,तो दोनों भगोड़े खुद को फंसा हुआ पाते हैं।
पोस्टमैन्स ह्वाइट नाइट्स
2014 | रूसी | रूस
सारांश: बाहरी दुनिया से बिल्कुल अलग और अपने दूरदराज के गांव को मुख्य भूमि से जोड़ने के लिए केवल एक नाव के सहारे केनोज़ेरो झील के निवासी सदियों से अपने पूर्वजों की तरह रहते हैं। यह समुदाय छोटा है,हर कोई एक दूसरे को जानता है और वे केवल उन्हीं चीजों का उत्पादन करते हैं जो जीवित रहने के लिए आवश्यक हैं। गांव का डाकिया (अलेक्सी ट्रिप्टिसिन) बाहरी दुनिया से उन्हें जोड़ने का एकमात्र जरिया है,जो दो सभ्यताओं को जोड़ने के लिए अपनी मोटरबोट पर निर्भर है। लेकिन, जब उसकी नाव की मोटर चोरी हो जाती है और जिस महिला से वह प्यार करता है वह शहर चली जाती है तब वह डाकिया उसका पीछा करता है। फिल्म में नए रोमांच और एक नए जीवन के लिए उसकी बेताबीबढ़ जाती है।
पैराडाइज़
2016 | रूसी, जर्मन, फ्रेंच | रूस
सारांश : पैराडाइज तीन लोगों,ओल्गा,जूल्स और हेल्मुट की दमदार कहानी है,जो युद्ध की तबाही के बीच से गुजरते हैं। ओल्गाएक रूसी कुलीन आप्रवासी और फ्रांसीसी प्रतिरोध का सदस्य है जिसे नाजी पुलिस ने एक छापे के दौरान यहूदी बच्चों को छिपाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। सजा के अनुसार,उसे जेल भेज दिया जाता हैजहां उसकी मुलाकात एक फ्रांसीसी-नाजी सहयोगी जूल्स से होती है, जिसे उसके मामले की जांच करने के लिए सौंपा गया है। जूल्स ओल्गा को चाहने लगता है और उसे यौन संबंधों के बदले उसकी सजा कम करने की पेशकश करता है। ओल्गा सहमत हो जाती हैऔर कठोर उत्पीड़न से बचने के लिए जो कुछ भी करना होगा वह करने को तैयार हो जाती है लेकिन,घटनाएं एक अप्रत्याशित मोड़ लेती है और जेल से छूटने की उसकी उम्मीदें फीकी पड़ जाती हैं।
बेला टर का जन्म 21 जुलाई, 1955 को पेक्स, हंगरी में हुआ था। वह बुडापेस्ट में थिएटर और फिल्म अकादमी के छात्र थे। उन्होंने 16 साल की उम्र में एक शौकिया फिल्म निर्माता के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने बलाज़्सबेला स्टूडियो में काम किया,जहां उन्होंने फिल्म ‘द फैमिली नेस्ट’ (1977)के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की। डैमनेशन (1988), वेर्कमेस्टर हार्मनीज़ (2000), द ट्यूरिन हॉर्स (2011),सतानतंगो (1994) उनकी उल्लेखनीय फिल्में हैं।
52वें आईएफएफआई में दिखाई जाने वाली मिस्टर बेलाटार की फिल्में इस प्रकार हैं-
फैमिली नेस्ट
1977 | हंगेरियन| हंगरी
सारांश : इरेन अपनी बेटी के साथ बुडापेस्ट शहर के बीच अपने ससुराल के एक छोटे से अपार्टमेंट में रहती है। उनके पति लैकी अभी-अभी अपनी राष्ट्रीय सेवा से वापस आए हैं और इरेन के साथ उनके संबंध बिगड़ रहे हैं। जल्द ही इरेन अपना परिवार छोड़ना चाहती है,लेकिन उसका आवास अनुरोध कम्युनिस्ट प्रशासन में फंस जाता है।
आउटसाइडर
1981 | हंगेरियन| हंगरी
सारांश : हंगरी के एक औद्योगिक शहर मेंसंगीत-प्रेमी युवा नर्स एंड्रास को शराब सेवन की वजह से निकाल दिया जाता है। यह उनके जीवन की एक और असफलता है। एंड्राससामाजिक और रोमांटिक दोनों तरह के अपने रिश्तों से धीरे-धीरे किनारा कर लेती है।
डैमनेशन
1988 | हंगेरियन | हंगरी
सारांश : कैरर दुनिया के बाकी हिस्सों से कटे हुए एक उजाड़ इलाके मेंवर्षों तक जीवित रहे। अंतहीन बारिश में आंखों से ओंझल होते डंपस्टरों को घूरते हुए उनका समय बीतता है। उनका एकमात्र सामाजिक संबंध एक पब, टाइटैनिक है,जहां वह हर रात चक्कर लगाता है, और उसके मालिकविलार्स्की हैं। इस बार में गाने वाली एक गायिका से आकर्षित होकरवह उसे बहकाने की कोशिश करता है।
ट्यूरिन हॉर्स
2011 | हंगेरियन, जर्मन | हंगरी, फ्रांस
सारांश : एक गाड़ी चालक को अपने घोड़े को पीटते हुए देखने के बाद,दार्शनिक फ्रेडरिक नीत्शे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने उसकी बांहें मरोड़ी और वह गिर गया। फिर, कभी ठीक नहीं हुआ। यह कहानी इस बारे में है कि गाड़ी चालक,उसके परिवार और उसके घोड़े के साथ क्या हुआ।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़