34.5c India
Tuesday March 17, 2026
Aryavart Times

अंतरिक्ष की सैर-स्पेस एक्स ने भरी उड़ान

अंतरिक्ष की सैर-स्पेस एक्स ने भरी उड़ान

स्पेस एक्स कंपनी ने फ़्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से एक रॉकेट का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है जो इंसानों को अंतरिक्ष में ले जाने के इरादे से बनाया गया है।इस रॉकेट में फिलहाल किसी इंसान को नहीं भेजा गया है लेकिन सब कुछ ठीक रहा तो अमरीकी स्पेस एजेंसी इसे मंज़ूरी दे सकती है जिसके बाद अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने का रास्ता साफ़ हो जाएगा।स्पेस एक्स के संस्थापक एलन मस्क ने कहा है कि स्पेस के कमर्शियल टूरिज़्म की दिशा से ये पहला क़दम साबित हो सकता है।साल 2011 में अपने शटल रिटायर होने के बाद अमरीका अपने बूते किसी अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में नहीं भेज पाया है।अमरीका इसके लिए रूसी सोयूज़ यानों का इस्तेमाल कर रहा है।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़