34.5c India
Monday April 29, 2024
Aryavart Times

सुपरस्टार रजनीकांत ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किये

सुपरस्टार रजनीकांत ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किये

जाने माने फिल्म अभिनेता एवं सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के दर्शन किए है। उन्होंने हनुमानगढ़ी में पूजन किया और भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वो यहां से निकलकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगायी और पूजा की। रजनीकांत अपनी पत्नी के साथ दर्शन करने पहुंचे।

पूजा अर्चना करने और भगवान के दर्शन करने के बाद रजनीकांत ने खुद को भाग्यशाली बताया और कहा कि मैं भाग्यशाली हूं। मैं यहां आना चाहता था। 

इससे पहले रजनीकांत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी । उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। दोनों की ये मुलाकात काफी अच्छी रही। इसके पहले शनिवार दोपहर में उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ यहां शहीद पथ स्थित एक मॉल में अपनी फिल्‍म जेलर देखी।

योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘प्रख्यात फिल्म अभिनेता श्री रजनीकांत जी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।’’

रजनीकांत ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से यहां उनके आवास पर मुलाकात की। 







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़