34.5c India
Saturday September 19, 2026
Aryavart Times

लॉकडाउन से थोड़ी छूट मिलते ही सैर पर निकले करीना, सैफ, तैमूर

लॉकडाउन से थोड़ी छूट मिलते ही सैर पर निकले करीना, सैफ, तैमूर

कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन में लंबा समय बिताने के बाद अनलॉक 1 के दौरान थोड़ी रियायतें मिलते ही बॉलीवुड सेलेब्रिटीज घर के बाहर नजर आने लगे हैं । कुछ ही दिनों पहले अभिनेत्री करीना कपूर भी अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ सैर पर निकलीं । इन तीनों ने इसके लिये रविवार का खास दिन चुना। इन्हें समुद्र किनारे मरीन ड्राइव पर चलते देखा गया ।

इस दौरान सैफ-करीना को मास्क लगाने का महत्व समझाते हुए लोगों ने लेकर सोशल मीडिया पर क्लास लगायी। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया जा रहा है कि सैफ को एक पुलिसकर्मी ने तैमूर को बाहर लाने पर टोका भी । मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे इन दावों की आर्यावर्त टाइम्स द्वारा कोई पुष्टि नहीं की जाती है ।

बताया जा रहा है कि सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर, तीनों लॉकडाउन में थोड़ी रियायत मिलते ही मरीन ड्राइव पर सैर के लिए निकल पड़े थे. वहीं पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर को कंघे पर बिठाए समुद्र के किनारे खड़े थे तो उन्हें एक पुलिसवाले ने टोक दिया । इस पुलिसवाले ने कहा कि छोटे बच्चे को बाहर लाना मना है. वहीं रिपोर्ट में सैफ का रिएक्शन भी बताया गया है. सैफ ने पुलिसकर्मी से पूछा कि बाहर नहीं ला सकते?







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़