मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा हास्य कलाकार भारती सिंह की गिरफ्तारी के एक दिन बाद उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
मीडिया की खबरों के अनुसार, भारती सिंह के उपगनरीय इलाके अंधेरी स्थित उनके घर से गांजा बरामद होने के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने बताया कि उनके पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबरों के अनुसार, भारती सिंह और उनके पति पर गांजा सेवन का आरोप है।
खबरों के अनुसार, दोनों को मुंबई के किला कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा. कोर्ट से एनसीबी ने भारती के पति हर्ष की रिमांड मांगी थी लेकिन उसको कामयाबी नहीं मिल पाई।
दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. दोनों ने जमानत याचिका दायर की है जिस पर कल सुनवाई होगी।
इस संबंध में मादक पदार्थ संबंधी कानून के प्रावधानों के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
खबरों के अनुसार, एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को एनसीबी ने मनोरंजन जगत में कथित नशीले पदार्थ के सेवन की जांच के सिलसिले में सिंह के घर और कार्यालय की तलाशी ली और तलाश के दौरान उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
एनसीबी की एक विज्ञप्ति में पहले बताया गया था, ‘‘ भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने गांजे का सेवन करना स्वीकार किया है।’’
ताइवान को लेकर क्या अमेरिका और चीन युद्ध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं ?
» User Voting Result. | Hide Result | |
1. Yes:- | 36 |
2. No:- | 651 |
3. Don't Know:- | 596071 |
Start the Discussion Now...