34.5c India
Saturday September 19, 2026
Aryavart Times

गूगल, यू ट्यूब और जीमेल ने दोबारा से काम करना किया शुरू

गूगल, यू ट्यूब और जीमेल ने दोबारा से काम करना किया शुरू

 सर्च इंजन गूगल, यू ट्यूब और जीमेल समेत कई सारी गूगल सर्विस ने सोमवार को अस्थायी तौर पर कुछ देर के लिये काम करना बंद कर दिया था। लेकिन कंपनी ने तत्काल इस दिशा में कदम उठाया, जिसके चलते गूगल की कुछ सर्विस ने दोबारा से काम करना शुरू कर दिया है। 

गूगल सर्विस के डाउन होने के चलते ग्लोबली कई सारे यूजर को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गूगल सर्विस के डाउन होने की सूचना डाउन डिटेक्टर की तरफ से दी गई है। 

यूट्यूब के डाउन होने के चलते अमेरिका, ब्रिटेन और भारत समेत ग्लोबल स्तर पर लाखों की संख्या में  यूजर सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे थे । हालांकि कुछ देर के बाद सेवाएं सुचारू हो गई । 

वहीं, गूगल की तरफ से कहा गया है कि गूगल मीट सर्विस को कुछ यूजर्स के लिए रिस्टोर कर लिया गया है। वही जल्द ही बाकी यूजर के लिए गूगल मीट सर्विस को रिस्टोर कर लिया जाएगा।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़