फरीदाबाद [जासं]। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दलित प्रेम को ढोंग बताते हुए उन्हें किसी दलित युवती से शादी करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यदि राहुल दलितों का उत्थान करना चाहते हैं तो इस बाबत पहल करें।
स्वामी रामदेव शुक्रवार को यहां से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के पक्ष में रोड शो से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने पर उनके नौ सूत्रीय मांग पत्र को नरेंद्र मोदी ने संसद के पहले सत्र में चरणबद्ध तरीके से पूरा कराने का आश्वासन दिया है। इसमें विदेशों में जमा काले धन को वापस लाना प्रमुख मुद्दा है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष पर हमला बोलते हुए रामदेव ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को अनुलोम विलोम आसन करने की सलाह दी थी, मगर वह शीर्षासन करने लगे हैं। वह कुछ गलत लोगों की सलाह पर चलने लगे हैं। उन्हें अनुलोम विलोम आसन करना चाहिए, इससे उनका दिमाग सही रहेगा और वह ऐसे लोगों के चंगुल में नहीं फंस पाएंगे, जो उन्हें गलत राह दिखा रहे हैं।
ताइवान को लेकर क्या अमेरिका और चीन युद्ध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं ?
» User Voting Result. | Hide Result | |
1. Yes:- | 36 |
2. No:- | 651 |
3. Don't Know:- | 596071 |
Start the Discussion Now...