मनोज सहरावत का दावा है कि उसके खिलाफ दिल्ली, हरियाणा और यूपी के मुकदमों में कोई गवाह नहीं मिलेगा। उसे यह भी भरोसा है कि 3-4 सालों में वह सभी केसों से बरी हो जाएगा और जेल से बाहर आकर दिल्ली का डॉन बनेगा।
पुलिस के मुताबिक, मनोज सहरावत (46) इन दिनों दिल्ली के अपराधियों के संपर्क में था। सुल्तानपुर डबास में रोड रेज में डबल मर्डर में तलाशे जा रहे एक-एक लाख के इनामी राहुल काला और मनिया इसके कॉन्टैक्ट में थे। गिरफ्तारी के बाद मनोज ने पुलिस वालों के सामने कहा कि उसके खिलाफ भले ही तीन राज्यों में मर्डर, फिरौती और लूट के केस पेंडिंग हों, लेकिन 20-21 साल पुराने इन मुकदमों में उसके खिलाफ कोई गवाह नहीं मिलेगा।
उसका दावा है कि अगर कोई गवाह सामने आ भी गया तो इतना वक्त गुजर जाने के बाद अब उसका अपराध साबित करने लायक सबूत नहीं मिलेंगे। उसे यकीन है कि अपहरण कर फिरौती लेने वाले मुकदमों में उसे बरी होने में देर नहीं लगेगी और मेहम में 35 लाख रुपये का गोल्ड लूटने का केस भी गवाही न मिलने पर जल्द ही खत्म हो जाएगा।
ताइवान को लेकर क्या अमेरिका और चीन युद्ध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं ?
» User Voting Result. | Hide Result | |
1. Yes:- | 36 |
2. No:- | 651 |
3. Don't Know:- | 596071 |
Start the Discussion Now...